Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

How to overcome laziness

//आलस्य से मुक्ति //

दोस्तों दैनिक  विकास में आपका स्वागत हैं दोस्तों मैं आज आपको  आलस्य को कैसे दूर कर सकते। अगर आप एक हैल्दी -लाइफ जीना चाहते हैं और जीवन में कुछ करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए परिश्रम करना होगा और यह तभी संभव हैं जब आप अपने परम प्रिय साथी आलस्य को अपना शत्रु बना ले ये ऐसा शत्रु हैं जो हमें जीवन में आगे बढ़ने से रोकता हैं और हम आगे कुछ नहीं कर पाते हैं।  मनुष्य की बहुत महत्वकांछाएं होते हैं जिसे पूरा करने के लिए उसे आलस्य को दूर करके ही आप लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं हमने अपने शरीर को जितना आरामदायक बनाएंगे वह हमारे लिए उतना ही हानिकारक सिद्ध होता हैं हम सोचते हैं  आलस्य मनुष्य को इतना खोखला  कर देता हैं जिससे वह जीवन के उस परम सुख से वंचित हो जाता हैं जो भविष्य में उसे मिलने वाला है वह सिर्फ वर्तमान के चिरमायी सुख में जीता हैं उसे अपने भविस्य की चिंता नहीं रहती हैं आलस्य की परत को शरीर से उसी प्रकार फेक देना चाहिए जिस प्रकार हम पुराने कपडे को निकलकर फ़ेंक देते हैं और नए  कपडे पहनकर सुन्दर और आकर्षक दिखतें  हैं  आलस्य को दूर करके आपने जीवन को एक अनुशासित दिनचर्या के रूप  में परिवर्तित करना एक सफल व्यक्ति की पहचान होती हैं।  दोस्तों में आपको आज बताऊंगा आलस्य को कैसे दूर करैं -
१.- आलस्य कोई बीमारी नहीं हैं यह एक विकार हैं जो दिमाग में भरा हैं इसलिए इस स्वच्छ रखने के लिए सुबह उठकर प्रातः स्मरण ,ध्यान योग और नियमित व्यायाम कर दिमाग और शरीर को तंदुरस्त रख सकते हैं. 


२.- व्यक्ति के आसपास  के वातावरण का प्रभाव उसके दैनिक जीवन में पड़ता  हैं इसलिए हमें अच्छे लोगों की संगती करना चाहिए ऐसे  लोग जो हर कार्य में सक्रीय होते हैं उनके साथ रहने से हमारे जीवन पर भी विशेष प्रभाव पड़ता हैं। 



३.- हमें अपने दिनचर्या में हमें स्वयं को एक लक्ष्य देना होगा और उसके बारे में हमें सक्रीय रहना होगा उसके बारे में बार -बार  चिंतन करने से हम आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं. 


४.- स्वयं को हमेशा तैयार रखो कोई भी कार्य को करने से पीछे मत हटो अगर व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ  अपना कार्य करेगा तो सफलता उसे अवश्य प्राप्त होगी।


५-  समय बहुत मूल्यवान हैं इसे एक क्षण भी व्यर्थ करना मनुष्य की सबसे बड़ी मूर्खता हैं जब कभी हमें ऐसा प्रतीत होता हैं तो हम वह कार्य करे जो हमें सबसे प्रिय हैं आप चाहे तो अपनी पसंदीदा पुस्तक भी पढ़ सकते हैं आप चाहे तो कोई शिक्षाप्रद फिल्म भी देख सकते हैं पर अपने समय को व्यर्थ न करें उससे कुछ न कुछ अवश्य प्राप्त करें। 



दोस्तों अगर ये ब्लॉग आपको अच्छा लगे तो अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें। 


Post a Comment

1 Comments