//चिंतन मुक्त जीवन //
नमस्ते मित्रों मैं विकास आपका दैनिक ज्ञान में स्वागत करता हूँ दोस्तों यह मेरा पहला ब्लॉग हैं मैं इसमें आपको दैनिक जीवन से जुड़ीं कुछ रोचक बातें आपसे साझा करूँगा और आप भी अपनी बातें बिना किसी झिझक के कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं जिसका जवाब मैं आपको अवश्य दूंगा । दोस्तों आपने देखा होगा एक व्यक्ति अपने पूरे जीवनकाल किसी न किसी समस्या से जूझता रहता हैं वह एक समस्या से छुटकारा पाता है तो दूसरी समस्या उसे घेर लेती हैं ।यह समस्या उसी व्यक्ति के साथ होती है जो जीवन जीता हैं , व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में भिन्न - भिन्न प्रकार के कार्यों में लिप्त रहता हैं जिससे उसे कार्य का दबाव या अन्य घरेलू दबाव होने के कारण वह तनाव में रहने लगता हैं इस प्रकार के तनाव लेने से कुछ लाभ प्राप्त नहीं होता अपितु तनाव लेकर दूसरी समस्या में घिर जाते हैं अगर आपको तनाव रहित जीवन जीना हैं तो इसके आपको परेशानियों को चुनौतियों के रूप में लेना होगा आपको सोचना होगा कि ऐसी कौन सी समस्या है जिसका निदान नहीं निकल पाएगा अगर कभी आपको ऐसा प्रतीत हो रहा है मैं यह नहीं कर पाउँगा तो यह भ्रम आप अपने दिमाग से निकाल दे। नकारात्मक सोच का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है जो हमारे कार्य को हमेशा असफल बनाता है, इसलिए किसी भी परेशानी के समय हमें संयम से काम लेना है, और एक गहरी साँस लेकर स्वयं से बात करना हैं कि जो मैं कर रहा हूँ सही हैं , तथा इसके करने से आगे कुछ समस्या तो उत्पन्न नहीं होगी ।
दोस्तों ऐसा करने से आपको यह लाभ होगा कि आपको अपने द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में सोचकर आत्मगिलानी नहीं होगी कि पहले मैंने सोचा क्यूँ नहीं ? इसलिए व्यक्ति को संयम रखना बहुत जरुरी हैं।
मनुष्य अपने पूरी दिनचर्या में किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहता हैं वह आने वाले कल की भी योजना बनाता। दोस्तों मैं यह नहीं कहता की व्यक्ति को भविष्य के बारे में नहीं सोचना चाहिए यह भविष्य के बारे में सोचना भी मनुष्य का एक स्वाभाविक गुण हैं इसमें कोई गलत बात नहीं हैं अपितु भविष्य के बारे में सोचकर उस पर तनाव लेना गलत हैं।
दोस्तों तनाव मुक्त जीवन का एक ही मंत्र हैं हमेशा खुश रहना , स्थितियाँ कैसी भी हो हमें खुश रहना हैं , तनाव को दूर करने के लिए व्यक्ति को जिस बात से परेशानी हैं उसे अपने किसी ऐसे मित्र से साझा करों जो आपको समझता हो ऐसा करने से आपको हल्कापन मह्सूस होगा। आपने तनाव के दौरान आप अपना पसंदीदा गाना जरूर सुने जिससे आपको सुनने में अच्छा लगे , ध्यान करें, हमेशा सकारात्मक सोच रखे ये सब तरीके आपको तनाव मुक्त कर देंगे और आप हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे , खुश रहेंगे।
दोस्तों, अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगे तो कमेंट करके अपनी राय जरूर दे।
धन्यवाद !!!!!

0 Comments